Header Ads

Thursday, May 14, 2020

वर्ल्ड बैंक ने भारत को 7500 करोड़ रुपए का सोशल प्रोटेक्शन पैकेज दिया; दुनिया में अब तक लगभग 46 लाख संक्रमित और 3.2 लाख मौतें


दुनिया में करोनावायरस से अब तक लगभग  46 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। 17 लाख 3 हजार 808 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा 3 लाख 02 हजार 372 पर पहुंच गया है। इस बीच, वर्ल्ड बैंक ने भारत को 1 अरब डॉलर( करीब 7500 करोड़ रुपए) का सोशल प्रोटेक्शन पैकेज देने का एलान किया। यह रकम भारत में कोरोना से जुड़े काम के लिए चलाई जा रही भारत सरकार की योजनाओं पर खर्च की जाएगी।

ब्राजील में संक्रमण तेजी से बढ़ने के बावजूद राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने कहा कि लॉकडाउन से देश टूटने की राह पर है। कई राज्यों के गवर्नर की ओर से लगाई गई पाबंदियां ब्राजील को गरीबों का देश बना रही हैं। ब्राजील में पिछले 24 घंटे में 7 हजार 7 नए मामले सामने आए हैं। इससे संक्रमितों की संख्या 2 लाख 3 हजार 165 हो गई है। यहां अब तक 13 हजार 999 मौतें हुई हैं। संक्रमण के मामले में यह दुनिया का छठा सबसे प्रभावित देश बन गया है। इसके बावजूद राष्ट्रपति बोल्सोनारो लगातार देश से लॉकडाउन हटाने की बात कह रहे हैं।

ब्राजील का साओ पाउलो में ताबूतों को रखने ले जाते मजदूर। यहां अब तक 13 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देशकितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका14,57,59386,9123,18,027
स्पेन2,72,64627,3211,86,480
रूस2,52,245230553,530
ब्रिटेन2,33,15133,614उपलब्ध नहीं
इटली2,23,09631,3681,15,288
ब्राजील2,03,16513,99979,479
फ्रांस1,78,06027,07458,673
जर्मनी174,9757,9281,50,300
तुर्की1,44,7494,0071,04,030
ईरान1,14,5336,85490,539

ये  रिकार्ड्स न्यूज़ एजेंसीज के मुताबिक है / 

पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी रिक ब्राइट ने ट्रम्प की आलोचना की

अमेरिका के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी रिक ब्राइट ने कहा है कि देश की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नेतृत्व वाली सरकार संक्रमण रोकने के लिए समुचित काम नहीं कर सकी। सरकार देश में समय से दवाएं नहीं बांटी गई। आने वाला सर्दी का मौसम देश के आधुनिक इतिहास में सबसे काला समय होगा। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 27 हजार 367 नए मामले सामने आए हैं और 1 हजार 779 मौतें हुई हैं। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक न्यूयॉर्क सबसे प्रभावित राज्य है। यहां पर अब तक 3 लाख 43 हजार 51 संक्रमित मिले हैं और 27 हजार 641 मौतें हुई हैं।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मस्जिद में जाने से पहले बच्चे पर डिसइनफेक्टेंट का छिड़काव करते कर्मचारी।

बांग्लादेश के शरणार्थी शिविर में पहला संक्रमित मिला

बांग्लादेश के शरणार्थी शिविर में पहला मामला सामने आया है। संयुक्त राष्ट्र ने बांग्लादेश सरकार के हवाले से बताया कि कॉक्स बाजार के शरणार्थी शिविर में गुरुवार को एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके साथ ही शिविर के पास रहने वाला एक अन्य व्यक्ति भी संक्रमित मिला। इस शिविर में करीब 10 लाख शरणार्थी रहते हैं जो पड़ोसी देश म्यांमार से पलायन कर पहुंचे हैं। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक देश में अब तक 18 हजार 863 लोग संक्रमित मिले हैं और 283 मौतें हुई हैं।

अर्जेंटीना में पिछले 24 घंटे में 355 नए मामले
अर्जेंटीना में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 355 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब संक्रमितों की संख्या 7 हजार 134 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में चौदह मौतों भी हुई हैं, जिससे मरने वालों की संख्या 399  पहुंच गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Featured News

Back To Top