Header Ads

Friday, May 15, 2020

*वैश्विक महामारी के इस भीषण संकट के दौर में रक्त के अभाव में जीवन के लिए संघर्षरत, जरूरतमंदों कि जीवन रक्षा हेतु *मानव सेवा समिति, तीतरिया के सौजन्य से किया गया ताबड़तोड़ रक्तदान


रिपोर्ट : युवराज सिंह मेवाड़ा 
प्रकृति हित संस्थान के सहयोग से आज  आयोजित रक्तदान शिविर में 110 दानवीरों ने पंजीकरण कराया जिनमें से 79 यूनिट का रक्तदान हुआ है।संभवतः तीतरिया गांव में यह पहला रक्तदान शिविर था जिसमें तीतरिया गांव एवं तीतरिया परिक्षेत्र के युवाओं ने जिस जोश एवं उत्साह के साथ निष्काम सेवा का परिचय दिया है वह बहुत ही प्रशंसनीय है। मानव सेवा समिति, तीतरिया के प्रत्येक कार्यकर्ता एवं रक्तदान के प्रत्येक महादानी को समिति की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बारंबार नमन किया।

मानव सेवा समिति, तीतरिया इस महान सेवाकार्य में अप्रतिम सहयोग के लिए रजनीश शर्मा सहित प्रकृति हित संस्थान परिवार का कोटि-कोटि अभिनंदन समिति ने किया रक्तदान शिविर में 2 एसी बस डॉक्टर टीम सहित  रक्तदान शिविर मैं शामिल हुई जिसमें

 प्रथम एसी बस के डॉक्टर संतोष कुमार शर्मा, जनाना हॉस्पिटल, सांगानेरी गेट, जयपुर एवं उनकी मेडिकल टीम तथा द्वितीय एसी बस के डॉक्टर भाटी जी, संतोकबा दुर्लभजी हॉस्पिटल जयपुर एवं उनकी मेडिकल टीम द्वारा जिस कुशल प्रबंधन के साथ कोरोनावायरस के संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार पूर्ण अनुशासन एवं सावधानीपूर्वक  ब्लड का संग्रहण किया उसके लिए मानव सेवा समिति, तीतरिया ने डॉक्टर संतोष कुमार जी शर्मा एवं डॉक्टर भाटी जी का उनकी मेडिकल टीमों सहित बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया

कोरोनावायरस जनित महामारी के दौरान राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना में सहयोग हेतु रक्तदान शिविर, तीतरिया में उपस्थित कोरोना कर्मवीर पुलिस जाब्ते एवं एसीपी साहब, चाकसू  घनश्याम जी अवस्थी, थानाधिकारी शिवदासपुरा इंद्रराज जी मरोड़िया एवं शिविर हेतु प्रोत्साहन एवं अपेक्षित सहयोग के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट साहब, चाकसू श्रीमान ओपी सहारण जी सहित कोरोना कर्मवीर स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारीगण के प्रति मानव सेवा समिति, तीतरिया कृतज्ञता प्रकट करते हुए बहुत-बहुत साधुवाद ज्ञापित किया इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य वैश्विक महामारी कोरोना से पीड़ित लोगों को रक्त की आपूर्ति के लिए किया गया

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Featured News

Back To Top